साराभाई के निर्देषन में की है पीएचडी
यूआर राय ने मद्रास यूनिवर्सिटी से बीएससी की। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से एमएससी की और गुजरात यूनिवर्सिटी से डाॅ. विक्रम साराभाई की निर्देषन में पीएचडी की। वह एम आईटी में फैकल्टी मेंबर के रुप में काम कर चुके हैं। वह यूनिवर्सिटी आॅफ टेक्सास में असिस्टेंट प्रोफेसर के रुप में भी काम कर चुके हैं। वह 1966 में भारत लौट आए।
सैटेलाइट के क्षेत्र में षानदार काम
स्पेस साइंस में जाना.माना नाम
राय ने इसरो के चेयरमैंन बनने के बाद राॅकेट टेक्नोलाॅजी के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। कई नेषनल एवं इंटरनेषनल जर्नल्स में उनके 300 से ज्यादा साइंटिफिक और टेक्नीकल पेपर्स प्रकाषित हो चुके हैं। वह प्रसार भारती के पहले चेयरमैन रह चुके हैं। वह कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। अपने बेहतरीन काम की बदौलत आज स्पस साइंस के फील्ड में जाना.माना नाम है।





