
एग्जाम आते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले यहीं बात आती है कि जो सोवत है खोवत है, जो जागत है, सो पावत है। लेकिन सिंगापुर के ड्यूक एनयूएस मेडिकल स्कूल के वैज्ञानिक जेम्स कुजिंस, माइकल ची और उनके साथियों ने अपने अध्ययन में पाया है कि टेस्ट से पहले झपकी लेना उतना ही फायदेमंद है जितना इसके लिए याद करना। जो लोग झपकी लेने के अभ्यस्त रहे, उन्हें दीर्धावधि में बेहतर परफाॅम करते पाया गया। यह अध्ययन हाल ही में कैलिफोर्निया में हुए सोसायटी फाॅर न्यूरोसाइंस के सालासना सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया। कूजिंस का कहना है कि पढ़ने लिखने के बाद एक झपकी ले ली जाए तो सारी मेमोरी दिमाग में अच्छी तरह से सेट हो जाती है।

